क्या आपने देखा है छत्तीसगढ़ का मिनी शिमला, प्राकृतिक सुंदरता देख हो जाएंगे मोहित

cg tourism

CG Tourism: हमारे देश में घूमने फिरने की एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है और यहां का हर राज्य अपने अंदर बेहतरीन खूबसूरती को समेटे हुए है। छत्तीसगढ़ एक प्रसिद्ध राज्य है जो खनिज संसाधन में संपन्न माना जाता है और यहां पर घूमने के लिए शानदार स्थल मौजूद हैं। राज्य के उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति का जो अनोखा संगम देखने को मिलता है वह पर्यटकों को हमेशा से ही आकर्षित करता हुआ आया है।

आप ने छत्तीसगढ़ की कई जगह के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको जिस जगह के बारे में बता रहे हैं वह छत्तीसगढ़ का मिनी शिमला कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती इतनी अच्छी है कि एक बार यहां जाने के बाद वापस आने का मन ही नहीं करेगा। ये जगह कोई और नहीं बल्कि मैनपाट है और ज्यादा लोग इसके बारे में नहीं जानते। अगर आप घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं और कहीं जाना चाहते हैं तो यह बेस्ट प्लेस साबित होगा जहां ठंड में घूमने का अपना ही मजा है। चलिए आपको इस जगह के बारे में बताते हैं।

मैनपाट में इन जगहों की करें सैर

अगर आप छत्तीसगढ़ के मिनी शिमला मैनपाट घूमने जा रहे हैं तो आपको यहां के परपटिया, तिब्बती कैंप, तिब्बती मठ जरूर जाना चाहिए। उल्टा पानी, टांगीनाथ मंदिर, घाघी जलप्रपात, जलजली, जलपरी शानदार प्राकृतिक खूबसूरती से भरे हुए स्थान पर जरूर जाना चाहिए।

कब जाएं मिनी शिमला

अगर आप मैनपाट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके यहां पर सर्दियों और बारिश के मौसम में घूमने जाना चाहिए। बारिश के मौसम में यहां की हरियाली देखने लायक होती है जो आपको दीवाना बना देगी। मानसून के समय में यहां दिखाई देने वाले बादल और अचानक हुई बारिश बहुत सुंदर लगती है। यहां पर कई सारे लॉज, होटल और रिसॉर्ट मौजूद है जहां आप अपने बजट के मुताबिक रूक सकते हैं।

कैसे पहुंचे मैनपाट

आप इस सुंदर जगह पर जाना चाहते हैं और हवाई यात्रा कर रहे हैं तो आपको पहले रायपुर आना होगा। सुबह से टैक्सी की सहायता से आप अंबिकापुर पहुंचेंगे और फिर अंबिकापुर से यहां के लिए भी बस या टैक्सी मिल जाएगी। सड़क यात्रा के जरिए आप यहां आना चाहते हैं तो आपको बस की सुविधा आराम से मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews