Promotion 2024 : राज्य के 20 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, बढ़ेगा वेतनमान, आदेश जारी

Promotion news

CG IPS Promotion 2024 : आईएएस-आईपीएस तबादलों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है।गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीन डीआईजी पदोन्नत होकर आईजी बनेंगे और 9 डीआईजी के साथ 8 को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है।

20 IPS अफसरों को प्रमोशन,  जनवरी 2024 से वेतनमान में वृद्धि

जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 2006 बैच के तीन, 2010 बैच के 9 और 2011 मैच के 8 अधिकारियों को क्रमश: 18 वर्ष, 14 वर्ष और 13 वर्ष की सेवा पूरी करने पर 1 जनवरी 2024 से पुलिस सेवा वेतन नियम 2016 के नियम तीन के अंतर्गत वेतनमान में बढोत्तरी कर प्रमोशन दिया है।

इसमें मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास, बीएस ध्रुव आईजी ,आईपीएस राजेंद्र नारायण दास को समेत 20 अफसरों को प्रमोशन दिया गया है। दास को उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष आम सूचना शाखा/ एंटी नक्सल, ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय रायपुर और आईपीएस बी. एस. ध्रुव को उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews