शनिवार को PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, राज्य के लोगों को देंगे करोड़ों की सौगात, देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) रजत महोत्सव (25वीं वर्षगांठ) की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। PM मोदी का 1 नवंबर रजत महोत्सव के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। राज्य सरकार इस महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए काम कर रही है।
PM Modi Visit Varanasi

PM Modi Visit Varanasi

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) रजत महोत्सव (25वीं वर्षगांठ) की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राजधानी नया रायपुर में भी भव्य आयोजन किया गया है। राज्य सरकार इस महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए काम कर रही है। रजत महोत्सव में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम का शेड्यूल भी तय हो गया है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम का शेड्यूल

PM मोदी का 1 नवंबर रजत महोत्सव के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। उनकी सुरक्षा के लिए हजारों जवानों की तैनाती की गई है। पीएम मोदी सुबह 9:40 रायपुर एयरपोर्ट आयेंगे। फिर 10 से 10:35 तक सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से मिलेंगे, उनसे बात करेंगे। इसके अलावा पीएम 10:45 से 11:30 बजे तक ब्रम्ह कुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

वहीं, 11:45 से 12:10 बजे तक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण करेंगे. पीएम 12:15 से 1:15 बजे तक नए विधानसभा भवन उद्घाटन करेंगे। 1:30 से 2:15 को ट्राइबल म्यूजियम का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 2:30 से 4:00 बजे तक राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

PM मोदी देंगे करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा काफी मह​त्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी राज्य के लोगों करोड़ों की सौगात देंगे। वे सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर शनिवार दिन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। वे नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews