प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : 20765 किसानों को बड़ी राहत, 34 करोड़ 40 लाख राशि का हुआ अंतरण ,बाकी का भुगतान प्रक्रिया में

farmers

Prime Minister Crop Insurance Scheme : छत्तीसगढ़ के हजारों किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 20 हजार 765 बीमा पालिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रूपये राशि का अंतरण किया गया है।

20 हजार से ज्यादा किसानों को लाभ

अपर संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत दुर्ग जिले के क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत कुल 29,628 बीमा पालिसी में से 20,765 बीमा पालिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रूपये दावा भुगतान राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल डिजिक्लैम माड्यूल के माध्यम से कृषकों के खाते में राशि अंतरित की गई है।

  • इसमें से सफल दावा भुगतान 12 हजार 465 बीमा पालिसी धारक को 20 करोड़ 21 लाख 13 हजार 399 रूपये तथा 8 हजार 290 बीमा पालिसी धारकों को 14 करोड़ 17 लाख 53 हजार 783 रूपये भुगतान की कार्यवाही कृषकों के खाते में अंतरित किये जाने हेतु पुनः कार्यवाही की गई है।
  • इस तरह शेष 10 बीमा पॉलिसी धारक कृषकों को 01 लाख 38 हजार 35 रूपये की दावा भुगतान राशि असफल हुई है।
  • प्रावधान अनुसार क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा कृषकों के असफल दावा भुगतान पर दावा राशि अंतरित किये जाने के लिये कार्यवाही की जा रही है।

दुर्ग के 23816 किसान बीमा दावा राशि से लाभांन्वित, 34 करोड़ 40 लाख सीधे खाते में जमा

दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत मौसम रबी वर्ष 2022-23 में 29946 किसानों द्वारा अधिसूचित फसल चना, गेंहू सिंचित, गेहू असिंचित एवं राई-सरसों का बीमा कराया गया। योजनांतर्गत प्रावधानानुसार बीमा ईकाई (ग्राम) में फसल क्षति के आधार पर 23816 किसानों को बीमा दावा राशि 34 करोड़ 40 लाख 05 हजार 217 का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया गया है। उप संचालक कृषि श्री एल. एम. भगत के अनुसार खरीफ 2023 में 81626 किसानों द्वारा रकबा 100563.75 हे. में फसल बीमा कराया गया है, जबकि गतवर्ष में 81482 किसानों द्वारा रकबा 97745.73 हे. में ही बीमा कराया गया था

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews