Promotion 2024 : राज्य सरकार का तोहफा, इन अफसरों को मिला प्रमोशन, वेतनमान में भी वृद्धि, आदेश जारी

MPpromotion

IFS And PR Officer Promotion 2024 : छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने वन विभाग के 8 अधिकारियों को प्रमोशन दिया है, जिसमें 2006 और 2010 के आईएफएस (IFS) अधिकारी शामिल है। इन अधिकारियों को अब 1,44,200 से लेकर 2,18,200 तक वेतन दिया जायेगा। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को भी प्रमोशन का तोहफा

इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जनसंपर्क विभाग के 3 अधिकारियों को भी पदोन्नति की सौगात देते हुए  नवीन पदस्थापना की है।इसमें आलोक देव, हर्षा पौराणिक और संतोष मौर्य को संयुक्त संचालक से अपर संचालक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।इस संबंध में जनसंपर्क विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews