राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, नवीनीकरण-ईकेवायसी की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है काम

राशन कार्ड धारक राशनकार्ड का नवीनीकरण अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर राशनकार्ड नवीनीकरण का आवेदन कर सकते हैं।
ration card holder news

Chhattisgarh Ration Card Renewal : छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। राज्य की विष्णुसाय सरकार ने राशन कार्ड नवीनीकरण की डेट 31 अक्टूबर निर्धारित की है, जिन राशन कार्ड धारकों ने अबतक नवीनीकरण का काम नहीं करवाया है वे एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर लिंक डाउनलोड कर या अपने शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचकर राशनकार्ड का नवीनीकरण करवा सकते है।

छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु समय सीमा में वृद्धि करते हुए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 तय की गई है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है, उक्त अवधि में नवीनीकरण हेतु शेष राशन कार्ड धारक राशनकार्ड का नवीनीकरण अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर राशनकार्ड नवीनीकरण का आवेदन कर सकते हैं।

ईकेवायसी भी जरूरी

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों में से किसी भी एक सदस्य का ई-केवाईसी होना अनिवार्य है। राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी का कार्य शासकीय उचित मूल्य दुकान में ई-पॉस मशीन के माध्यम से किया जा रहा है जिसके लिए राशनकार्डधारी सदस्यों को अपने राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर ई-केवाईसी कराया जा सकता है।अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

कैसे करें राशनकार्ड नवीनीकरण?

  • राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
  • हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए
  • राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
  • eKYC के लिए प्रत्येक हितग्राही का बायोमेट्रिक अद्यतन होना चाहिए जिन सदस्यों का बाल आधार बना है उन्हें पहले आधार सेवा केंद्र से अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना होगा।
  • इसके पश्चात् उचित मूल्य दुकान के ई-पॉस मशीन से eKYC करा सकते है। विदित हो कि राशनकार्ड में eKYC और नवीनीकरण की सुविधा निःशुल्क है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews