Promotion 2023 : राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, इन अफसरों को मिला प्रमोशन, वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान का लाभ, आदेश जारी

MPpromotion

Officer Promotion 2023 : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान के 35 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी के वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। रायपुर में डिप्टी कलेक्टर रही रूचि शर्मा को अब बलरामपुर रामानुजगंज का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

  1.   टेकचंद अग्रवाल, निर्भय कुमार साहू, प्रभाकर पांडेय, सुनील कुमार चंद्रवंशी, देवेंद्र पटेल, आशुतोष चर्तुवेदी, कीर्तिमान सिंह राठौर, अखिलेश साहू, बजरंग कुमार दुबे, दशरथ राजपूत, शशांक पांडेय, अजय कुमार त्रिपाठी है।
  2. निधि साहू, जितेंद्र कुमार कुर्रे, दीप्ति गिते, अभिषेक गुप्ता, नयनतारा सिंह, भागवत जायसवाल, दिव्या अग्रवाल, योगिता देवांगन, कमलेश साहू, रामप्रसाद चौहान, दिनेश नाग, शिव कुमार बनर्जी, गोकुल रावटे, चित्रकांट ठाकुर, अनिल सिदार, प्रेमलता, नम्रता आनंद, रवि साहू, प्रकाश राजपूत, गुड्डू लाल जगत, घासीराम मरकाम, उमाशंकर अग्रवाल, चंद्रिका बघेल है।
  3. राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। इसमें डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, श्रवण कुमार टंडन, आभा तिवारी, मनोज कुमार बंजारे, हिमांचल साहू, पूजा बंसल, रुचि शर्मा, शीतल बंसल, हेमेंद्र भूआर्य, सूरज कश्यप, प्रवेश पैकरा, ज्योति बबली कुजूर, रामशीला लाल शामिल हैं। रुची शर्मा को संयुक्त कलेक्टर रामानुजगंज पदस्थ किया है। बाकी के प्रभार में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजस्थान के राजस्व मण्डल के 14 अधिकारियों को भी प्रमोशन

राजस्व मण्डल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार राजस्व मण्डल के मंत्रालयिक संवर्ग के लिये आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 14 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है । विभागीय पदोन्नति समिति वर्ष 2023-24 के तहत् एक प्रशासनिक अधिकारी से संस्थापन अधिकारी तथा 13 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।इनमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बिशन सिंह राठौड़, खेमचंद शुक्ला, गोपाल शर्मा, रामकिशन गोयल, कमला चांदवानी, जगत नारायण पारीक,विजय कुमार मेव, राजेन्द्र चौधरी,चन्द्र प्रकाश गेहानी, शोभराज मूलचंदानी, दीपक मोतियानी, श्याम सिंह राठौड़, महादेव दास सिंधी को प्रशासनिक अधिकारी के पद पदोन्नत किया गया है। वहीं क्षमा माथुर को प्रशासनिक अधिकारी से संस्थापन अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने पदोन्नति आदेश जारी किए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews