नौकरी के लिए शिक्षकों की BJP सरकार से दंडवत गुहार, प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

प्रियंका ने X पर लिखा-  छत्तीसगढ़ का यह वीडियो देश के युवाओं की दुर्दशा का एक छोटा सा उदाहरण है। प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 1 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया।
teacher protest CG

Teachers appeal to BJP government for jobs: नया साल 2025 छत्तीसगढ़ के 2897 सहायक शिक्षकों के लिए बुरी खबर लेकर आया, 31 दिसंबर 2024 की देर रात शिक्षा विभाग ने सभी 2897 शिक्षकों की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया जिसे लेकर शिक्षकों में आक्रोश है और वो इसे लेकर आंदोलन कर रहे हैं, अलग अलग तरह के आंदोलन कर सरकार से ज्ञ्हर लगा रहे शिक्षकों ने कड़ाके की सर्दी में दंडवत यात्रा निकाली, महिला और पुरुष टीचर सड़क पर दंडवत करते हुए अपनी नौकरी बचाने की गुहार सरकार से लगा रहे हैं, प्रियंका गांधी ने ये वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल ये शिक्षक 2018 एनसीटीई नियमों के तहत भर्ती हुए थे, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद उनकी योग्यता पर सवाल उठे हैं। नौकरी बचाने के लिए शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों ने रायपुर में माना चौक से शदाणी दरबार तक दंडवत यात्रा निकाली और सड़क पर लेटकर विरोध जताया। शिक्षकों की मांग सेवा सुरक्षा और समायोजन की है। शिक्षकों का आंदोलन 26 दिनों से जारी है। वे अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दंडवत यात्रा भी इसी का एक हिस्सा है। वे चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान दे नहीं तो उनका परिवार मुश्किल में आ जाएगा।

वीडियो शेयर कर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना 

उधर कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने टीचर्स की दंडवत यात्रा का वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, प्रियंका ने X पर लिखा-  छत्तीसगढ़ का यह वीडियो देश के युवाओं की दुर्दशा का एक छोटा सा उदाहरण है। प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 1 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया। ये लड़कियां नौकरी की गुहार लगाते हुए इस कड़ाके की ठंड में सड़क पर लेटकर विरोध जता रही हैं।

भाजपा ने पूरे देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है

उन्होंने लिखा-  आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत हर राज्य के युवा भाजपा के भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा ने पूरे देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews