नौकरी पाने का सुनहरा मौका! मेडिकल क्षेत्र में हजारों पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, देखें पूरी डिटेल्स

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में कुल 1009 नए पदों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। यह पद मुख्य रूप से नए मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों और फिजियोथैरेपी संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
CG Medical Bharti 2025

CG Medical Bharti 2025

Chhattisgarh Medical Vacancy: राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आ गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में कुल 1009 नए पदों की भर्ती पर मुहर लग चुकी है। यह पद मुख्य रूप से नए मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों और फिजियोथैरेपी संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया आभार

छग सरकार के इस फैसले के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इन पदों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का दिल से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये फैसला स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे डॉक्टरों और नर्सों की कमी दूर होगी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी।

चिकित्सा शिक्षा और सेवा में होगा सुधार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी संस्थानों में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। नए पद युवाओं के लिए रोजगार का अवसर देंगे। साथ ही सभी जिलों में मेडिकल सेवा और भी बेहतर होगी। ये निर्णय स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊर्जा और विशेषज्ञता लाएगा। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और सेवा दोनों के स्तर में सुधार होगा।

इन कॉलेज और अस्पतालों में होंगी नियुक्तियां

सरकार का यह कदम सराहनीय है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य के मामले में देश का मॉडल राज्य बन सकता है। लोग खुश हैं कि अब डॉक्टर और नर्स की कमी नहीं रहेगी। वहीं अगर भर्ती की बात करें तो ये भर्तियां विभिन्न कॉलेजों और अस्पतालों में होगी।

  • मेडिकल कॉलेज रायगढ़ – 39 पद
  • डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर – 1 पद
  • मेडिकल कॉलेज बिलासपुर – 20 पद
  • फिजियोथेरेपी कॉलेज जगदलपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़ – 108 पद (प्रत्येक में 36)
  • नए फिजियोथेरेपी कॉलेज (मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर) – 216 पद
  • नए मेडिकल कॉलेज (दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी-जशपुर) – 180 पद (प्रत्येक में 60)
  • नए मेडिकल कॉलेज (जांजगीर-चांपा, कबीरधाम) – 120 पद (प्रत्येक में 60)
  • सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर – 55 पद
  • मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर (रेडियोथेरपी विभाग) – 7 पद
  • नर्सिंग कॉलेज (दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, जशपुर) – 210 पद
  • नए नर्सिंग कॉलेज (नवा रायपुर, पुसौर-रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कुरूद-धमतरी) – 168 पद
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews