Transfer News : फिर हुए अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, देखें लिस्ट

डॉ. सुशील प्रकाश मौजूदा समय में अयोध्या में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।साथ ही महानिदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा सिंह महानिदेशक परिवार कल्याण के पद पर नियुक्त किया गया है।
transfer news

CG/UP Transfer 2024 :छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की विष्णुसाय सरकार ने लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) में बड़े पैमाने पर अफसरों के ट्रांसफर किए हैं।इसमें लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 62 इंजीनियर्स को इधर से उधर किया गया है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर सचिव केएम अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिए है।इसमें अधीक्षण अभियंता, प्रोजेक्ट मैनजेर और कार्यपालन अभियंता के नाम शामिल है। इनमें कुछ अधिकारी रायपुर के भी है जिन्हें सारंगढ़ बेमेतरा जैसे जिलों में भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में PWD अफसरों के तबादले

  • PL पैकरा, कार्यपालन अभियंता, PWD सारंगढ़
  • मधेश्वर प्रसाद, कार्यपालन अभियंता, PWD बीजापुर
  • DK चंदेल, कार्यपालन अभियंता, PWD बेमेतरा
  • ललित कुमार भोई, कार्यपालन अभियंता, PWD नारायणपुर
  • हरनारायण पात्र,कार्यपालन अभियंता, PWD सुकमा
  • मोहन राम भगत, कार्यपालन अभियंता, PWD रामानुजगंज
  • गोविंद अहिरवार, कार्यपालन अभियंता, PWD रायपुर
  • नितेश तिवारी, कार्यपालन अभियंता, PWD बिलासपुर
  • अमित कश्यप, कार्यपालन अभियंता, PWD रायगढ़
  • रामधार ताम्ब्रे, कार्यपालन अभियंता, PWD अंबिकापुर समेत अन्य नाम लिस्ट में देख सकते है।

यूपी में डॉक्टरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में आईएएस-आईपीएस पीपीएस और पीसीएस के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इसमें कई चिकित्सा अधिकारियों को प्रोन्नति देकर नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। डॉ. रतन पाल सिंह को डीजी हेल्थ बनाया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

  • महानिदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. रतन पाल सिंह सुमन को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है।
  • लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ.
  • पवन कुमार अरुण का महानिदेशक प्रशिक्षण (स्वास्थ्य सेवाएं एवं परिवार कल्याण) ।
  • निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश को लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल का निदेशक।
  • महानिदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा सिंह महानिदेशक परिवार कल्याण के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. सुषमा सिंह अभी तक महानिदेशक प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवाएं एवं परिवार कल्याण के पद पर तैनात थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews