Transfer News : बड़ा फेरबदल, टीआई-कॉस्टेबल समेत 86 पुलिसकर्मियों के तबादले, आदेश जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने चार थाना प्रभारियों सहित 82 प्रधान आरक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी की है। इस तबादले में यातायात विभाग के तीन प्रभारी भी बदले गए हैं।
transfer news

CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने निरीक्षक, एएसआई, हेड कांस्टेबल समेत 86 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।इस संबंध में 2 अलग अलग आदेश जारी किए गए है।

जारी आदेश के मुताबिक, 86 पुलिसकर्मियों में 4 निरीक्षक, 6 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 10 प्रधान आरक्षक और 66 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस विभाग में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें अब औपचारिक रूप दिया गया है।

यातायात विभाग के तीन प्रभारी भी बदले

इस तबादले में यातायात विभाग के तीन प्रभारी भी बदले गए हैं, जिनमें सिमगा, भाटापारा और बलौदा बाजार के प्रभारी शामिल हैं। सिमगा थाना प्रभारी नरेश कुमार कांगे को भाटापारा ,गोपाल सिंह धुर्वें को यातायात से गिधपुरी, प्रवीण मिंज को यातायात सिमगा और उनेश देशमुख को राजदेवरी से यातायात थाना बलौदाबाजार का प्रभारी बनाया गया है।

Police Transfer order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews