Transfer 2024 : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राज्य सरकार ने 30 जून को रिटायर हुए अवर सचिव गृह मनोज श्रीवास्तव के स्थान पर डीएस ध्रुर्वे को पदस्थ किया गया है और राकेश ध्रुव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
state administrative service officer

State Administrative Service officer :छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के तबाड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है। आईएएस आईपीएस के बाद अब राज्य की विष्णु साय सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों के तबादले किए है। यह सभी उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारी हैं।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) आदेश जारी कर दिए है।

जानिए किस अधिकारी को क्या सौंपी जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अवर सचिव कीर्तिवर्धन उपाध्याय के कार्यभार में भी मामूली फेरबदल किया है।जीएडी के जारी आदेश के मुताबिक नीलम टोप्पो अब संसदीय कार्य विभाग के उप सचिव होंगे। 30 जून को रिटायर हुए अवर सचिव गृह मनोज श्रीवास्तव के स्थान पर डीएस ध्रुर्वे को पदस्थ किया गया है। राकेश ध्रुव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews