Vyapam 2026: डीटीपी ऑपरेटर व ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के रिक्त पदों पर भर्ती, 1 मार्च को परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, ये रहेंगे नियम

CG Vyapam Group 3 Exam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्रिंटिंग और लेखन समाग्री विभाग के तहत ग्रुप 3 डीटीपी ऑपरेटर और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत समूह 3 डीटीपी ऑपरेटर व ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर भर्ती पर अपडेट है। लिखित भर्ती परीक्षा (MIII25) 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए मंडल ने 23 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

परीक्षा का विवरण

  • परीक्षा का नाम: ग्रुप 3 – डीटीपी ऑपरेटर / ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर।
  • परीक्षा की तिथि: 1 मार्च, 2026।
  • ​परीक्षा का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र: रायपुर जिला मुख्यालय

महत्वपूर्ण निर्देश और हेल्पलाइन

  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड) ले जाना अनिवार्य है।
  • मूल पहचान पत्र नहीं होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे, वेरिफिकेशन होगा।
  • परीक्षा 11:00 बजे शुरू होगी और 10:30 बजे मुख्य गेट बंद हो जाएगा।
  • पहले और आखिरी 30 मिनट में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना मना है।
  • ड्रेस कोड में हल्के रंग के और आधे हाथ तक के कपड़े और चप्पल की अनुमति है, आभूषण न पहनें।
  • बेल्ट, टोपी, पर्स, स्कार्फ, इलेक्ट्रॉनिक सामान या घड़ी लाना प्रतिबंधित है।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है या परीक्षा केंद्र खोजने में परेशानी हो तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • ​व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • ​होमपेज पर उपलब्ध ‘Admit Card’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • ​अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • ​प्रोफाइल डैशबोर्ड पर ‘Admit Card Download’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • ​प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से ले लें।
    ​

cg vyapam notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews