तेजी से हो रहा बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे विस्तार का कार्य, उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी, ‘जी राम जी’ बिल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चकरभाठा के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार अब तेजी से किया जा रहा है। इसकी जानकारी सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी।
CG Arun Sao

भारत सरकार देश में हवाई यातायात को विस्तारित करने का काम तेजी से कर रही है। कई हवाई अड्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है और कई शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है। इसी बीच, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चकरभाठा के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार अब तेजी से किया जा रहा है। इसकी जानकारी सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी।

अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने रनवे विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय से संबंधित 290 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 50 करोड़ रुपए का मुआवजा जमा कर दिया गया है। भूमि संबंधी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।राज्य सरकार की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हवाई सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। अनेक नए एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है और कई एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण किया गया है।

वहीं बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास कार्य भी मोदी सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुआ, जो अब और अधिक गति पकड़ेगा। एयरपोर्ट के विस्तार से क्षेत्रवासियों को बेहतर और अच्छी हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा।

‘जी राम जी’ ​कानून को लेकर अरुण साव का कांग्रेस पर हमला

डिप्टी सीएम ने मनरेगा की जगह लेने वाले नए बिल ‘विकसित भारत- जी राम जी’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंंने कहा कि राम जी का नाम सुनते ही कांग्रेस के लोगों को पता नहीं क्या हो जाता है। कांग्रेस ने अतीत में राम को काल्पनिक बताया था। राम मंदिर के निर्माण में उन लोगों ने सब तरीके की बाधा पैदा की थी। उन्होंने आगे कहा कि अब रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं। लोगों को 100 दिन के रोजगार के बजाय 125 दिन का रोजगार किया गया है। इस पर भी कांग्रेस आपत्ति जता रही है। यह दुर्भाग्य जनक है। हाल ही में जो नया कानून आया है वह बहुत लाभकारी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews