
Amit Shah in Chhindwara : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छिंदवाड़ा का दौरा किया और संकल्प सभा में आमजन को संबोधित किया। शाह ने अपने भाषण के दौरान जहां एक ओर मोदी सरकार के विकास कार्यों और सफलताओं की जमकर तारीफ की वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने बताया कि कैसे छिंदवाड़ा की भूमि पर हुए आंदोलनों ने आजादी की लड़ाई को धार देने का काम किया। शाह ने अपने भाषण के दौरान मोदी सरकार द्वारा किए गए पिछड़े वर्ग और आदिवासियों के हित कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। शाह ने सरकार द्वारा मुहैया कराई गई कोरोना वैक्सीन की भी जमकर तारीफ की। इसके अलावा शाह ने 18 महीने की कमलनाथ सरकार को घेरे में लेकर कई सवाल उठाए।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना
गृहमंत्री शाह के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। वीडियो शर्मा ने मीडिया मित्रों के माध्यम से बात बताते हुए कहा कि उन्हें बताया गया था कि छिंदवाड़ा किसी का गढ़ है, लेकिन अपनी मीडिया मित्रों की बात को नकारते हुए शर्मा ने कहा कि अगर छिंदवाड़ा किसी का गढ़ है तो वह प्रधानमंत्री मोदी कि गरीब कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लगभग 12 लाख हितग्राही केवल छिंदवाड़ा जिले से आते हैं जिन्हें योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त किया जाता है। आगे बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आज हम गृह मंत्री अमित शाह के सामने इस संकल्प सभा में यह संकल्प करते हैं की 2023 में सातों विधानसभा सीट और 2024 की लोकसभा सीट छिंदवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी।
[dgv_vimeo_video id=”811614596″]
[dgv_vimeo_video id=”811614747″]
