Chhindwara News : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Chhindwara News : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Chhindwara Accident News : छिंदवाड़ा-नागपुर हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहाँ तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठा एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है पूरी घटना

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हेमराज पिता गंगाधर बंसोड 38 साल काजलवानी निवासी बताया जा रहा है। घटना के दौरान अपने साथी के साथ में रामाकोना जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार हंसराज की मौक पर मौत हो गई जबकि, दूसरा साथी महेश पिता श्रीराम पगारे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुये तलाश शुरू कर दी है। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम एवं पंचनामा कर हंसराज के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भी इसी मार्ग पर एक और हादसा हुआ था जिसमें भी दो लोगों की जान गई थी। लेकिन पुलिस तेज रफ्तार वाहनों की गति रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews