वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में कलेक्टर ने लगवाया टीका, की ये अपील

वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में कलेक्टर ने लगवाया टीका, की ये अपील

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण में बुधवार को फ्रंट लाइन वॉरियर्स के साथ जिला कलेक्टर सौरभ सुमन ने भी परासिया शासकीय अस्पताल पहुंच कर कोविड टीका लगवाया। इस चरण में तरीबन 200 चयनित फ्रंट लाइन कर्मचारियों को टीकारण हेतु मैसेज भेजा गया था। इन लोगो मे पुलिसकर्मियों के साथ औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी शामिल थे।

दोपहर को कलेक्टर का नंबर आने पर उन्हें टीक लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य र्मी ने कलेक्ट को तमाम जानकारी देते हुए टीका लगाया एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के बाबत जानकारी भी दी। टीकाकरण के उपरांत सभी को आधे घंटे के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में रखा गया। बीएमओ सुधा बक्शी ने बताया के आज तरीबन 158 लोगो को टीका लगा है। वहीं जो व्यक्ति किन्ही कारणो से आज टीका नही लगा सके उन्हें अगले चरण में टीका लगाया जायेगा। टीका लगने के बाद कलेक्टर ने कहा कि यह बहुत ही सरल प्रक्रिया है, आप अपना दैनिक कार्य करते हुए कोविड टीका लगवा सकते हैं। उन्होने कहा कि इसमें घबराने या चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है एवं जिसका भी टीकारण के लिए नाम आता है उन्हें अवश्य टीका लगवाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews