Chhindwara News: मृत महंत के खाते से 90 लाख की धोखाधड़ी, साध्वी ने डाक्यूमेंट्स में हेरफेर कर खुद को बनाया नॉमिनी

महंत कनक बिहारी दास महाराज की मुलाकात साल 2022 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, लेकिन 17 अप्रैल 2023 को कनक दास महाराज की सड़क हादसे में मौत होने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।
Gwalior News

Chhindwara News : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां श्री राम जानकी मंदिर कनकधम के महंत कनक बिहारी दास महाराज के खाते से दस्तावेजों हेरफेर कर पैसे निकालने का मामला समाने आया है। जिसे लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी मौके से फरार है।

दिया था 1 करोड़ का चंदा

बता दें कि मंदिर कनकधम के महंत कनक बिहारी दास महाराज के बैंक अकाउंट से 90 लाख रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है, जिन्होंने अयोध्या में रामलला के मंदिर के लिए एक करोड रुपए चंदा दिया था। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि चौरई की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में बिहारी दास महाराज के बैंक अकाउंट में 90 लाख रुपए जमा थे। जिसे विदिशा की रहने वाली साध्वी लक्ष्मीदास उर्फ रीना रघुवंशी ने फर्जी तरीके से नॉमिनी बनकर निकाल लिया है। खास बात यह है कि कनक बिहारी दास महाराज ने अपने जिंदा रहते वसीयत बनाई थी, जिसमें उन्होने श्यामसिंह महाराज को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। महंत कनक बिहारी दास महाराज की मुलाकात साध्वी लक्ष्मीदास से साल 2022 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, लेकिन 17 अप्रैल 2023 को कनक दास महाराज की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद साध्वी लक्ष्मीदास ने इस घटना को अंजाम दिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, रीना ने कुछ डॉक्यूमेंट के जरिए खुद को उनका नॉमिनी बना लिया था और 28 दिसंबर को भोपाल से भोपाल सिम भी अलॉट करवाया। जिसके बाद लगातार वह पैसों का ट्रांजैक्शन कर रही थी। वहीं, मामले का खुलासा तब हुआ जब वह एसबीआई ब्रांच में ट्रांजैक्शन के लिए पहुंची। जहां गांव वालों ने उसे देख लिया। जो 10 जुलाई को इस बारे में मंदिर से जुड़े लोगों को बताया।

इसके बाद मंदिर के नए महंत श्याम दास जी महाराज और मंदिर से जुड़े चक्रपाल सिंह पटेल ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाने के कारण 18 जुलाई को इसकी शिकायत छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री से की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच के बाद रीना रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews