सट्टा माफिया के अतिक्रमण पर प्रशासन का बुल्डोजर, अवैध मकान ध्वस्त

सट्टा माफिया के अतिक्रमण पर प्रशासन का बुल्डोजर, अवैध मकान ध्वस्त

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। प्रशासन द्वारा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सट्टा किंग के अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। लगभग 2400 स्क्वेयर फीट पर सट्टा माफिया (speculative mafia) राजा उर्फ शोहेब द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर आलीशान मकान का निर्माण किया गया था। गुरुवार को एसडीएम परासिया के निर्देशन में तहसीलदार कमलेश अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल शुक्ल थाना प्रभारी सुमेर सिंह एवं नगर पालिका के अमले ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि सट्टा माफिया राजा के खिलाफ पुलिस में दर्जनों प्रकरण दर्ज है तथा उसके खिलाफ जिला बदल की कार्रवाई कलेक्टर कार्यालय में लंबित है। जिला प्रशासन से मिले निर्देशों के तहत शासकीय भूमि में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाकर माफिया के खिलाफ आगे भी कार्रवाई किए जाने के संकेत मिल रहे है।

परासिया सहित अन्य नगरों में करता था सट्टे का कारोबार

प्रशासन द्वारा गुरुवार को जिस सट्टा माफिया राजा के खिलाफ कार्रवाई की गई वह परासिया का सट्टा किंग माना जाता है। खबर है कि परासिया सहित अन्य नगरों में उसके गुर्गे सट्टे के कारोबार में लिप्त है तथा वह लंबे समय से खाईबाजी करता रहा है। कई मामले में पुलिस पहले भी उसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। अब जब प्रदेश सरकार द्वारा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है माफिया द्वारा अवैध कामों से अर्जित की गई संपत्ति को प्रशासन द्वारा नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है ।

परासिया में दूसरी बड़ी कार्रवाई

प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रशासन द्वारा अवैध माफियाओं के खिलाफ परासिया में दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि कि इसके पूर्व जिला प्रशासन द्वारा एल के टावर को ध्वस्त किया गया था। अब सट्टा माफिया राजा के खिलाफ कार्रवाई होने से सट्टे के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews