उफनते रपटे में फंसी कार, रस्सी बांधकर चार युवकों को बचाया

उफनते रपटे में फंसी कार, रस्सी बांधकर चार युवकों को बचाया

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लम्बे इन्तजार के बाद कई इलाकों में जोरदार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं| लेकिन ऐसे हालातों में भी लोग जोखिम उठाकर नदी-नाले पार करते नजर आ रहे हैं| जिसके चलते बड़े हादसे भी हो रहे हैं| प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में एक रपटे पर पानी होने के बाद भी कार निकालना चार युवकों के लिए मुसीबत बन गया।

जानकारी के मुताबिक यहां पेंच नेशनल पार्क जाने वाले मार्ग पर एक रपटे पर पानी आ गया| लेकिन इस समय चार युवक कार समेत बहाव में फंस गए| इन्हे बचाने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास शुरू किये और रस्सी से कार को बांधकर चारों युवकों को बचा लिया गया| उसके बाद कार को रस्सियों के सहारे खींचा।

बताया जा रहा है रपटे पर पानी का बहाव होने के बाद कार चालक ने जोखिम उठाते हुए कार निकालने की कोशिश की| लेकिन कार के अचानक बंद होने के कारण पानी के बीच में अटक गए। बहाव में फंसते ही यह लोग बचाने के लिए चिल्लाने लगे, पानी के बहाव के बीच ग्रामीणों ने उतरकर कार को रस्सी से बांधा और युवकों को सबसे पहले सही-सलामत बाहर निकाला। छिंदवाड़ा में बीते 24 घंटे में 12.4 मिमी बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews