
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व कांग्रेस सरकार पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया है और कलेक्टर के पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है। बीजेपी का आरोप है कि सिंचाई योजना में मैक्स मोंटाना को 500 करोड़ रुपए का भुगतान कमलनाथ सरकार के गिरने के पहले 25 दिनों में किया गया। कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा गया है कि इस कंपनी की जांच अरबों रुपए के ई-टेंडर घोटाले में कमलनाथ सरकार ही करवा रही थी।
अब इस अनियमितता की शिकायत जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी साहू ने कलेक्टर औव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की है। हालांकि है कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय और मीडिया सेंटर ने अभी तक न तो बंटी साहू को समर्थन दिया गया है न ही जांच के समर्थन में बयान दिया गया है।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

