पुलिस को चकमा देकर आरोपी थाने से फरार, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

महिला थानों

छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chatarpur) में गोलीकांड का आरोपी पुलिस (Police) को चकमा देकर थाने से फरार हो गया| आरोपी के भागने की सूचना से कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी तलाश की जा रही है| वहीं इस लापरवाही के मामले में कोतवाली के एएसआई, प्रधान आरक्षक और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरायचखेरा में पिछले दिनों आपसी रंजिश में जगदीश पटेल ने अपने ही गांव के अर्जुन पटेल पर हत्या की नीयत से फायर कर दिया था| फायरिंग में गोली अर्जुन के हाथ में लगी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने जगदीश पटेल को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया था|

सोमवार को आरोपी कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अभी तक पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है| वहीं मामले में लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली के एएसआई जमुना प्रसाद, प्रधान आरक्षक यज्ञप्रसाद त्रिपाठी एवं पहरेदार आरक्षक राकेश सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews