पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह को पकड़ा, हथियार और गाड़ियां बरामद

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह को पकड़ा, हथियार और गाड़ियां बरामद

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। पुलिस ने आज बड़ी कामयाबी हासित करते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले एत अंतरराष्ट्रीय गिरोह को पकड़ा है। जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

छिंदवाड़ा पुलिस ने जानकारी दी कि मुखबिर की सूचना पर जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय ईरानी गैंग को पकड़ा है। पहले भी इस गिरोह द्वारा जिले के साथ मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर अलग अलग वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था कि 8 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों द्वारा पूछताछ के दौरान पुलिस को मध्यप्रदेश के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, बिहार, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक सहित कई अन्य स्थानों पर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा गया है। गिरोह के सभी सदस्यों के ऊपर विभिन्न राज्यों में अलग अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से इनोवा गाड़ी, पल्सर मोटरसाइकिल, खुरपी, तलवार, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और वारदात को अंजाम देने के दौरान उपयोग किए गए मोबाइल जब्त किए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews