पूर्व सीएम के गृह जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

पूर्व सीएम के गृह जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

छिंदवाड़ा।
भोपाल-इंदौर से होते हुए अब कोरोना ने छिंदवाड़ा जिले में भी दस्तक दे दी है।मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि युवक 20 मार्च को इंदौर आया था।मरीज को क्वारेंन्टाइन कर दिया गया है वही उन लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जो मरीज के संपर्क में आए थे।खास बात ये है कि यह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह जिला है। यही से कमलनाथ विधायक है और उनके बेटे नकुलनाथ कांग्रेस के इकलौते सांसद।

दरअसल, छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है । एसडीएम अतुल सिंह ने मामले की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक इंदौर में रहकर काम कर रहा था ।लॉकडाउन के पहले ही ये युवक छिंदवाड़ा लौटा था। मरीज का इलाज जिला हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है |

एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि पीड़ित मरीज 20 तारीख को इंदौर से आया हुआ था। मरीज इंदौर में कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी करते है। पीड़ित मरीज दो दिनों में जिन लोगों से भी मिले, सभी को क्वारेंन्टाइन किया जाएगा। लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल पीडित की हालत में सुधार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews