MP में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, PWD का SDO-सब इंजीनियर 2 लाख की रिश्वत लेते अरेस्ट

Chhindwara PWD SDO BRIBE

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा में लोकायुक्त टीम (Jabalpur Lokayukt Team) ने आज मंगलवार 18 जनवरी को बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने पीडब्ल्यूडी एसडीओ (PWD SDO) और सब इंजीनियर को 1-1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।दोनों अधिकारियों ने रोड साइड साइन बोर्ड लगाने के टेंडर का बिल निकालने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़े.. Shivpuri News: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा पटवारी, 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा के पीडब्ल्यूडी एसडीओ विजय चौहान और सब इंजीनियर हेमंत कुमार ने सड़क किनारे लगने वाले साइन बोर्ड के टेंडर का बिल निकालने के एवज में 240000 रु रिश्वत (Bribe) मांगी थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार श्रीचंद चोरिया ने जबलपुर लोकायुक्त टीम से की थी।

शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की जांच की और दोनों अधिकारियों को रंगेहाथों पकड़ने का प्लान बनाया।इसके बाद आज मंगलवार दोपहर लोकायुक्त की 14 सदस्य टीम ने छिंदवाड़ा के पीडब्ल्यूडी एसडीओ विजय चौहान को उनके निवास शिक्षक कॉलोनी, खजरी चौक और सब इंजीनियर हेमंत कुमार पूजय, रघुवरश्रीपुरम कॉलोनी, परासिया रोड के निवास पर एक-एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी 2 गुड न्यूज! 18 महीने के पेंडिंग डीए एरियर पर नई अपडेट

जबलपुर लोकायुक्त टीम की इस कार्रवाई के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया है।अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है। ​जबलपुर लोकायुक्‍त की इस टीम में डीएसपी जेपी वर्मा, निरीक्षक कमल उईके, नरेश बहरा, आरक्षक अमित मंडल, विजय विष्ट, अंकित दहिया, गोविंद राजपूत तथा महिला आरक्षक लक्ष्मी रजक शामिल रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews