VIDEO: छिंदवाड़ा में कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन, एसडीएम के चेहरे पर पोत दी कालिख

VIDEO: छिंदवाड़ा में कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन, एसडीएम के चेहरे पर पोत दी कालिख

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया| इस दौरान एक कांग्रेस नेता ने एसडीएम (SDM) के मुंह पर कालिख पोत दी| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| प्रदर्शनकारियों के इस कृत्य से आहात एसडीएम थाने पहुँच गए हैं| बाढ़ पीड़ित लोगों और किसानों को मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस द्वारा यह प्रदर्शन किया था|

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बाढ़ पीड़ित लोगों और किसानों को मुआवजा देने सहित 9 मांगों को लेकर पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह और युवा कांग्रेस नेता बंटी पटेल के नेतृत्व में चौरई एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया गया| इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई| प्रदर्शन में नारेबाजी के दौरान एक नेता ने एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर कालिख पोत दी। प्रशासन ने जवाबी कार्रवाई में वाटर कैनन का इस्तेमाल किया| इस दौरान कुछ पत्थर भी फेंके गए। प्रदर्शनकारी मौके पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए तहसीलदार गीता राहंगडाले ने मौके पर आकर ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। फिलहाल इस मामले में एसडीएम शिकायत करने थाने पहुँच गए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews