इटारसी के व्यापारी की कोरोना से भोपाल में मौत, 19 नए पॉजिटिव केस

इटारसी के व्यापारी की कोरोना से भोपाल में मौत, 19 नए पॉजिटिव केस

इटारसी, राहुल अग्रवाल। जिले में एक बार फिर कोरोना (corona) ने दस्तक दी है। पिछले साल होशंगाबाद जिला कोरोना संक्रमण की भयावहता देख चुका है। नए साल में लोगो ने आशा की थी कि कोविड-19 से राहत मिलेगी पर लगभग एक साल बाद कोरोना फिर से दरवाजे पर आकर खड़ा है। आज इटारसी के एक व्यापारी की भोपाल के चिरायु अस्पताल में मौत हो गई। वो पिछले दिनों वह कोरोना पॉजिटिव आये थे जिसके बाद उन्हें चिरायु हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

ये भी देखिये – Coronavirus: लॉकडाउन से पहले MP में कोरोना ब्लास्ट, 1307 नए केस, इंदौर-भोपाल में बढ़े केस

इसी के साथ आज जिले में 19 नए पॉजिटिव केस आए हैं जिनमें से इटारसी में 5 पॉजिटिव केस हैं। फिर लोग लापरवाह हैं और मास्क पहनने के प्रति किसी प्रकार की रुचि नही दिखा रहे हैं। प्रशासन के द्वारा रोजाना रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। बावजूद इसके लोग मास्क नहीं पहन रहे। प्रशासन की टीम द्वारा शहर में सक्रिय होकर दुकानों के सामने डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनवाये गए, साथ ही व्यपारियों को समझाइश दी कि गाइडलाइन का पालन करें और लोगो से भी नियमों का पालन करने की अपील की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews