खतरनाक रूप में सामने आया ब्राजील कोरोना वायरस वैरिएंट, दुबारा कर रहा संक्रमित

खतरनाक रूप में सामने आया ब्राजील कोरोना वायरस वैरिएंट, दुबारा कर रहा संक्रमित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 1641 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ ब्राजील में कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आए हैं जिन्हें ब्राजील वैरिएंट (Brazil Variant) कहा जा रहा है। ये वैरिएंट अब दुनिया के अलग अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं और ब्रिटेन में इस कोरोना के दोनों वैरिएंट से छह लोग बीमार पड़ चुके हैं, वहीं इंग्लैंड और स्कॉटलैंड तीन तीन लोग इससे बीमार हैं।

ब्राजील में पाए गए इन को कोरोना वैरिएंट का नाम P1 और P2 है। जानकारी के मुताबिक P1 कोरोना वैरिएंट सबसे पहले जापान में मिला था। ताजा स्टडी की मानें तो ब्राजील वैरिएंट सामान्य कोरोना वायरस से 2.2 गुना ज्यादा संक्रामक है। इसी के साथ ये बहुत जल्दी ही फिर से संक्रमित करने की क्षमता भी रखता है। पहले माना जा रहा था कि एक बार कोरोना से ठीक होने के बाद कुछ समय तक जिसमें 3 से लेकर 6 महीने तक का समय शामिल है, उसके दुबारा होने का खतरा नहीं होता है। लेकिन  P1 और P2 वैरिएंट को लेकर ये खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोगों को ये फिर से संक्रमित कर रहा है। ये वैरिएंड मानव शरीर में एंटीबॉडी और वैक्सीन के प्रभाव को कम करता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews