धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 1 हजार से ज्यादा कोविड सैंपल में से 69 रिपोर्ट पॉजिटिव

corona virus havoc reduce in jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना (corona) से स्वस्थ होने पर बुधवार को 94 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 1 हजार 560 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना (corona) के 69 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 94 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर (jabalpur) में कोरोना के संक्रमण ( (corona symptoms) से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 572 हो गई है । जबलपुर (jabalpur)  का रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.91 प्रतिशत हो गया है । अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 90.91 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं ।

ये भी पढ़े – जबलपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वॉटर केनन का इस्तेमाल

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 69 कोरोना संक्रमितों (corona infected) को मिलाकर जबलपुर (jabalpur) में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 11 हजार 629 हो गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 188 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 869 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 462 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews