Corona Vaccination: कोरोना ने वैक्सीन को दी मात! मप्र में वैक्सिनेशन के 2 डोज़ के बाद भी डॉ हुए संक्रमित

Corona Vaccination: कोरोना ने वैक्सीन को दी मात! मप्र में वैक्सिनेशन के 2 डोज़ के बाद भी डॉ हुए संक्रमित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (corona) का प्रकोप एक बार फिर चारों तरफ फैलता हुआ नजर आ रहा है। पिछले 2 महीने में कम हुए कोरोना के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार (government) और स्वास्थ्य विभाग (health department) वैक्सीनेशन (vaccination) पर खासा ज़ोर दे रहे हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में डॉक्टर को कोविशील्ड वैक्सीन (covishield vaccine) के 2 डोज़ लगने के बाद भी उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये खबर स्वतः ही हैरान- परेशान कर देने वाली है।

पीटीआई की जानकारी के अनुसार जबलपुर के गांधी मेडिकल कॉलेज की सीनियर डॉक्टर कोविशील्ड वैक्सीन लगने के बावजूद 10 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। उन्हें वैक्सीन का पहला डोज़ 16 जनवरी और दूसरा डोज़ 1 मार्च को लगा था। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि वैक्सीन के दूसरे डोज़ के 2 हफ्ते बाद से वैक्सीन का प्रभाव नापा जाना चाहिए। इसलिए संभावना है कि ये संक्रमण वैक्सीन के प्रभाव का बगैर हुआ हो।

यह भी पढ़ें… Morena News: जिला अस्पताल में पकड़ा फर्जी डॉक्टर, किया पुलिस के हवाले

बता दें कि कोविशील्ड वैक्सीन पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्वीडिश- ब्रिटिश कम्पनी ऐस्ट्राजेनेका की साझेदारी में बनाई जाती है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews