Coronavirus: BJP नेता समेत 7 कोरोना पॉजिटिव, राशन बांटने के दौरान हुए संक्रमित

Coronavirus: BJP नेता समेत 7 कोरोना पॉजिटिव, राशन बांटने के दौरान हुए संक्रमित

फिरोजाबाद।
देशभर में कोरोना (corona) का कहर तेजी से बरस रहा है, आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खास करके लॉकडाउन 4.0 (lockdown 4.0) में कोरोना नेताओं को अपनी चपेट में ले रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP national spokesperson Sambit Patra) के बाद अब फिरोजाबाद में भाजपा(bjp) के दिग्गज नेता समेत 7 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने पर हडकंप मच गया है।इसके पहले सपा(sp) नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

दरअसल, कोरोना संक्रमित युवा मोर्चा के अध्यक्ष (BJP Yuva Morcha President) जरूरमंदों को भोजन के पैकेट और राशन किट वितरण के कार्यक्रम में लगातार सक्रिय थे। आरएसएस और भाजपा नेताओं के साथ भी राहत सामग्री का वितरण करा रहे थे। पिछले दिनों सांसद द्वारा आयोजित बैठक में भी वो शामिल हुए थे। सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रियता के साथ काम करने के कारण उनके संपर्क में रहे लोगों की कड़ी भी काफी लंबी है।बुखार आने पर उन्होंने 25 मई को मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। इसके बाद निवास पर ही होम क्वारंटीन हो गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में भाजपा पदाधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया है।वही सात अ इन मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्रों को सैनिटाइज भी किया। साथ ही संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया।

बता दे कि अब प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7170 हो गई है। इनमें से 2758 एक्टिव केस हैं। 4215 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अभी तक कुल 197 की मौत हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews