कोरोना से जंग हारे पति को संक्रमित पत्नी ने दी मुखाग्नि

कोरोना से जंग हारे पति को संक्रमित पत्नी ने दी मुखाग्नि

जबलपुर/ संदीप कुमार

कोरोना काल मे एक तरफ जहां अपने अपनों का साथ छोड़ रहे है तो वही इस महामारी में जीने-मरने की साथ में कसम खाने वाले आज भी साथ है। जबलपुर के विजय नगर में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत होने के बाद, जब उनके बच्चों ने साथ नहीं दिया तो बुजुर्ग की पत्नी ने ही अपने पति का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पीड़ितों की मदद के लिए एक बार फिर मोक्ष संस्था सामने आई।

मोक्ष संस्था ने कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के लिए चोहानि शमशान घाट में व्यवस्था की, जहां पत्नी ने अपने पति को मुखाग्नि दी। जानकारी के मुताबिक विजय नगर निवासी 62 साल के बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते मेडिकल कालेज में भर्ती किया था। बुजुर्ग की पत्नी भी कोरोना पॉजिटीव थी।लिहाजा वो भी साथ मे थी। बुजुर्ग  कि  बुधवार की शाम को मौत हो गई, जहां आज उनका अंतिम संस्कार उनकी पत्नी के द्वारा किया गया।

बता दें कि जबलपुर में अभी तक कोरोना से 23 लोगों की मौत हो चुकी है।जबलपुर जिले में लगातार कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है।जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 892 केस पॉजिटिव के है, वहीं 552 व्यक्ति स्वस्थ हो गए है, तो वही अभी भी 317 केस एक्टिव है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews