Covid-19 : कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट का कहर! अब राजस्थान में सामने आए 11 नए मामले

mp corona today 20 feb 2022

देश, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर थम गई है, लेकिन वायरस के अलग-अलग वैरिएंट का खतरा अभी भी बना हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के बाद अब राजस्थान में कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट (Kappa Variant) के मामले सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक  राजस्थान  में कप्पा कोविड-19 संस्करण के 11 मामलों पाये गए हैं, जिनमें से तीन-तीन मामले जयपुर और अलवर से,  दो बाड़मेर और एक भीलवाड़ा से है। इसकी पुष्टि राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने की। उनहोंने कहा- कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कोरोना वायरस का कप्पा वैरिएंट इससे पहले सामने आए डेल्टा वैरिएंट से कम घातक है।

ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने बताया – BJP क्यों करती है फ्रॉड बाबा को पसंद, की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की तारीफ

बता दें कि इससे पहले, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में 109 नमूनों का टेस्‍ट किया गया था, जिनमें से दो नमूनों की रिपोर्ट कप्पा वैरिएंट पॉजिटिव आयी थी जबकि 107 मामले डेल्‍टा वैरिएंट के पाये गए थे।

ये भी पढ़ें- MP में इस दिन से खुलेंगे कॉलेज, सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा

डेल्टा वैरिएंट से कम घातक है कप्पा वैरिएंट

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के बताया कि कप्पा वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम जानलेवा है। गौरतलब है कि राजस्थान में 13 जुलाई तक 9.53 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं और 9.43 लाख से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं, वहीं 8,945 लोगों की मौत हो चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews