डिंडौरी में बिगड़ रहे हालात, फिर 7 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

डिंडौरी में बिगड़ रहे हालात, फिर 7 नये कोरोना पॉजिटिव  मिले

डिंडौरी। प्रकाश मिश्रा। जिले में एक बार फिर कोरोना ने कहर बरपाया है ।रविवार की देर रात प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के शहपुरा विकासखंड में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर से 06 पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की गई है इसके अलावा एक कोरोना पॉजिटिव केस गाड़ासरई क्वॉरेंटाइन सेंटर से मिला है। इस प्रकार एक ही दिन में सर्वाधिक सात नए पॉजिटिव केस आने से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

अब तक जिले में संक्रमित पाए गए कुल 16 केसों में से, सबसे पहले जिले के करंजिया ब्लाक में पाया गया कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुका है।अब कुल 15 कोरोना के एक्टिव केस है।बताया गया है कि शहपुरा में जो 6 नये केस मिले हैं वह सभी एक ही परिवार के हैं इससे पहले भी इसी परिवार के 3 केस पॉजिटिव पाये गए थे।

25 मई 2020 की स्थिति में जिले में कोरोना संक्रमण से प्रभावित विकासखंड बार ताज़ा स्थिति इस प्रकार है:-

शहपुरा 1+3+6 = 10
समनापुर 1+1 = 2
बजाग 1+1 = 2
डिंडोरी 1 = 1
करंजिया 1 = 1
अमरपुर 0 = 0
मेहंदवानी 0 = 0

कुल = 16

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews