कोरोना वायरस की गाइडलाइंस और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर लगेगा स्पॉच फाइन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरोना वायरस की गाइडलाइंस और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर लगेगा स्पॉच फाइन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी

जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुरभि गुप्ता ने कोरोना वायरस की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु सम्पूर्ण अलीराजपुर जिले में द एपीडेमिक डिसीस एक्ट 1897 एवं कोविड-19 विनियम के तहत समस्त सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क निकलने वालों, सोशल डिस्टेन्सींग का पालन नहीं करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर स्पॉट फाइन संबंधित आदेश  जारी किया है।

उक्त आदेश के तहत बिना मास्क के पाये जाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध 100 रूपये,  सोशल डिस्टेन्सींग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध 200 रूपये, सोशल  डिस्टेन्सींग का पालन नहीं करने वाले संस्थानों एवं दुकानों के विरूद्ध एक हजार रूपये का स्पॉट फाइन अधिरोपित किये जाने संबंधित आदेश जारी किया है। उक्त आदेश  के तहत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने हुए पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति पर एक हजार रूपये का स्पॉट फाइन संबंधित आदेश जारी किया गया है।

इस आदेश  का कडाई से पालन सुनिश्चित  कराए जाने के संबंध में समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी,  समस्त नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी अधिकृत किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews