यहा दोबारा आया कोरोना पॉजिटिव केस, कलेक्टर ने की सावधानी बरतने की अपील

mp

मण्डला, सुधीर उपाध्याय

जिले के बिछिया विकासखण्ड के ग्राम गुडली में 20 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 24 जुलाई को हैदराबाद से ट्रेन द्वारा चलकर 25 जुलाई को ग्राम गुडली पहुंचा था। युवक का सेम्पल 25 जुलाई को लिया गया था, जिसकी 31 जुलाई को पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित युवक के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों को कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

वहीं प्रशासन ने एक नंबर जारी किया है जिसमें बाहर से आने वालों की जानकारी दी जा सकेगी, नंबर है 07642-251079। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन द्वारा समुचित कदम उठाए जा रहे हैं इसी क्रम में अन्य जिला एवं  राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की जानकारी एकत्र कर उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से अपील की है बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07642-251079 पर उपलब्ध कराएं जिससे सभी व्यक्तियों की स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके। यह कंट्रोल रूम सातों दिन चौबीसों घंटे कार्यरत् है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews