ग्वालियर से राहत भरी खबर, संक्रमितों की अपेक्षा डिस्चार्ज होने वालों की संख्या अधिक

मुख्यमंत्री

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। रविवार को ग्वालियर (Gwalior) से अच्छी खबर सामने आई। ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने जो कोरोना मेडिकल बुलेटिन (Coroana Medical Bulletin) जारी किया उसमें बहुत दिनों बाद आंकड़ों ने थोड़ा सुकून पहुंचाया।  आंकड़ों के हिसाब से संक्रमित मरीजों की तुलना में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है, जो इस बात का संकेत है कि ग्वालियर (Gwalior) में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी पड़ रही है।

ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने रविवार को कोरोना मेडिकल बुलेटिन (Coroana Medical Bulletin)जारी किया, पिछले कुछ दिनों की तुलना में ये रविवार को थोड़ा जल्दी आया। करीब सवा आठ बजे जनसम्पर्क विभाग के व्हाट्स एप ग्रुप में पोस्ट किये गए कोरोना मेडिकल बुलेटिन (Coroana Medical Bulletin) में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 695 बताई गई, खास बात ये है कि संक्रमित मरीजों की संख्या 3204 सैम्पलों की तुलना में 695 बताई गई है। अच्छी बात ये है आज जारी कोरोना मेडिकल बुलेटिन (Coroana Medical Bulletin)में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या की तुलना में अधिक है ये संख्या 1050 है।

ये भी पढ़ें – भितरवार विधायक की गुमशुदगी के पर्चे सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस में हलचल

रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना मेडिकल बुलेटिन (Coroana Medical Bulletin) के आंकड़ों के हिसाब से ग्वालियर (Gwalior) जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 48212 हो गई है जबकि अब तक डिस्चार्ज किये गए व्यक्तियों की संख्या 37467 हो गई है। रिपोर्ट में 8 मरीजों की मौत का जिक्र है जिसे मिलकर ग्वालियर जिले में अब तक 436 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें – सिंगिंग थैरेपी से कोरोना मरीजों का मनोबल बढ़ा रहे डॉक्टर, कारगर साबित हो रहा तरीका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews