टीकमगढ़: 2 सगी बहनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप, लगाया कर्फ्यू

टीकमगढ़: 2 सगी बहनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप, लगाया कर्फ्यू

टीकमगढ़।आमिर खान।

बीते कुछ दिनों पहले कोरोना से ग्रसित तीन मरीज स्वस्थ होकर अपने घर आपस चले गए थे, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब एक बार फिर टीकमगढ़ शहर में दो सगी बहिनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वही पुराने हालात बन गए हैं। ये जांच रिपोर्ट आने के बाद टीकमगढ़ जिला प्रशासन सख्त हो गया है और जिस इलाके की यह रहने वाली हैं उस इलाके को सील करने के बाद शहर में कर्फ्यू जैसे हालत बना दिए गए हैं।

पूरे मामले पर टीकमगढ़ पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कल देर सगी दो बहिनों को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सख्ती बरतना जरूरी है। इसे के चलते जिस इलाके की यह रहने वाली हैं उस इलाके को सील करके शहर में आगामी आदेश तक कर्फ्यू अथवा पूर्णतः लॉक डाउन किया गया है। कोई भी व्यक्ति अब अपने घर से न निकले इसमें ही उसकी भलाई है। उन्होंने अपने जिले वासियों से अपील कि है कि हम सबको एक अच्छे इंसान का इस समय परिचय देकर अपने अपने घरों में रहना है और कोरोना जैसे वायरस से लड़ना है। बाकी आगे का आदेश होने के बाद आप सबको जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews