24 घंटे में यहां आई 37 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 25 लोगों की डिटेल्स आई सामने

24 घंटे में यहां आई 37 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 25 लोगों की डिटेल्स आई सामने

जबलपुर/ संदीप कुमार

मंगलवार की शाम तक बीते चौबीस घण्टे में 37 व्यक्तियों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । इनमें से अभी तक पच्चीस व्यक्तियों की डिटेल्स प्राप्त हुई है।

कोरोना पॉजिटिव मिले इन व्यक्तियों  में एल्गिन हॉस्पिटल में कार्यरत 30 वर्षीय पुरुष,  एल्गिन हॉस्पिटल के वार्ड बॉय की पत्नी एल्गिन हॉस्पिटल परिसर निवासी 22 वर्ष की महिला,  करमचंद चौक पर इलेक्ट्रॉनिक शॉप का मालिक नीलम होटल के पीछे करमचंद चौक निवासी 40 वर्षीय पुरुष और यहीं का निवासी 12 वर्ष का बालक है।

मन्नूलाल हॉस्पिटल के पास कोतवाली निवासी आभूषण कारीगर 23 साल का युवक, चंद्रिका अपार्टमेंट गोरखपुर निवासी इंडियन कॉफी हॉउस का वर्कर 43 वर्षीय पुरुष,  भनोट हाऊस गोरखपुर निवासी 67 वर्ष की महिला,  बड़ी महाकाली गढ़ा फाटक निवासी 50 साल की महिला और 32 वर्ष का पुरूष, शंकर कॉलोनी हाईस्कूल के पास गोसलपुर निवासी जियोमिन कम्पनी का 30 साल का कर्मचारी, धर्मपुरा गोसलपुर निवासी 38 साल का पुरुष, फूटाताल उर्दू स्कूल के पास रहने वाला 65 वर्ष का पुरुष है।

वहीं बड़ी महाकाली के पास गढ़ा फाटक निवासी 36 साल का पुरुष और 11 साल की बालिका, जटाशंकर मन्दिर के पास शंकर नगर निवासी साईं पैलेस बारात घर का कर्मचारी 20 साल का युवक, टी एन्ड डी सर्किल कॉलोनी एम्पायर टॉकीज के पास सदर निवासी 21 साल का युवक, क्रिश्चियन कॉलोनी  कटंगा निवासी व्हीकल फैक्टरी में फोरमेन 46 साल का पुरुष, मेडिकल कॉलेज के सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती अवध पुरी कॉलोनी निवासी 63 साल का पुरुष, जे के चप्पल हाउस के सामने बड़ी मस्जिद निवासी 30 साल की महिला, पुलिस लाइन ओमती निवासी 46 वर्ष का पुरुष तथा बेतवा ब्लॉक पुलिस लाइन सिविल लाइन निवासी एक ही परिवार के पाँच सदस्य 44 वर्ष एवं 25 वर्ष की महिला, 20 वर्ष की युवती और 18 वर्ष एवं 20 वर्ष का युवक शामिल है। सभी पॉजिटीव आए लोगों को मेडिकल और सुख सागर अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews