Dabra News: आरटीओ विभाग की बड़ी लापरवाही, बसों के ऊपर बैठे यात्री दे रहे हादसों को निमंत्रण, नहीं हो रही कार्रवाई

Dabra News: आरटीओ विभाग की बड़ी लापरवाही, बसों के ऊपर बैठे यात्री दे रहे हादसों को निमंत्रण, नहीं हो रही कार्रवाई

Dabra News : डबरा में आरटीओ विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, लोग बसों के ऊपर बैठकर हादसों को आमंत्रित कर रहे हैं। बता दें कि डबरा से दतिया और भितरवार रोड़ पर चलने वाली बसों में जरूरत से ज्यादा सवारी सवार होकर सफर करती हैं। वहीं, यात्रियों को बस के अंदर जगह ना मिलने के कारण मजबूरी में ऊपर बैठकर जाना पड़ता है। केवल इतना ही नहीं, इनमें से कुछ बसें ऐसी भी है जो आरटीओ विभाग के नियमों का पालन नहीं करती हैं। कई बसों के तो बीमा और फिटनेस भी नहीं है।

पुलिस प्रशासन भी करती है अनदेखा

ऐसे में बड़ी बात यह है कि यहां का पुलिस प्रशासन भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता क्योंकि डबरा-भितरवार रोड पर चलने वाली बसें अंबेडकर चौराहा पुलिस चौकी के सामने से सवारी बैठाती हैं। जिसे पुलिस अनदेखा कर देती है। ऐसी लापरवाही कभी किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकती है। हाल ही में, मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाले कई बड़े सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें ना जाने कितने यात्रियों ने अपनी जानें गवाई। इसके बावजूद, आरटीओ विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार बसों में हो रही ऐसी लापरवाही पर प्रशासन अंकुश क्यों नहीं लगा रहा है जबकि मीडिया द्वारा कई बार इस मुद्दे पर खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं।

[dgv_vimeo_video id=”832163905″]

[dgv_vimeo_video id=”832164996″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews