डबरा : पुलिस थाने से कुछ दूरी पर बरसी गोलियां, तीन घायल, दहशत मे डूबा शहर

डबरा : पुलिस थाने से कुछ दूरी पर बरसी गोलियां, तीन घायल, दहशत मे डूबा शहर

स्पेशल रिपोर्ट, सलिल श्रीवास्तव । ग्वालियर जिले के डबरा में शुक्रवार शाम आपसी विवाद के चलते दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी जिस जगह हुई वह शहर के भीड़भाड़ के इलाकों में से एक है। हालांकि अभी तक गोलीबारी की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन न केवल आसपास के क्षेत्र में बल्कि पूरे नगर में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

[dgv_vimeo_video id=”762746866″]

यह भी पढ़ें…पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा, 2.50 लाख के पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद भारी पुलिस बल मौक़े पर मौजूद है पर अभी तक किसी की गिरफ़्तारी की कोई खबर सामने नहीं आई, मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने मौक़े से 30 से 40 गोली के ख़ाली खोखे ज़प्त किए हैं। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना के वक्त मौजूद लोगों के लिए यह मंजर कितना भयानक रहा होगा।

[dgv_vimeo_video id=”762749937″]

मामला लगभग 9:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है जहां दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई जिसमें एक गुट के दो लोगों को गोली लगी। जानकारी के अनुसार जिन्हें गोली लगी है उन्हें उनके परिजन आनन फानन में ग्वालियर जिला अस्पताल लेकर गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”762750152″]

दोनों पक्षों के बीच हुई इस अंधाधुंध फायरिंग में राहगीरों को भी गोली लगने की जानकारी सामने आ रही है। जिनमें से एक घायल(राहगीर) को पुलिस ने एम्बुलेंस से डबरा सरकारी अस्पताल पहुँचाया।

डबरा टीआई विनायक शुक्ला ने बताया कि यह मामला बुजुर्ग क्षेत्र में शुक्ला डेरी के पास का है जहां से हम अभी एक घायल को अस्पताल लेकर आए हैं वहीं दो अन्य लोगों को उनके परिजन ग्वालियर जेएएच अस्पताल में ले गए। हमने वहां अपने पुलिस वालों को भी भेज दिया है। टीआई ने बताया कि अभी तक विवाद क्यूं हुआ यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है।

सरेआम हुआ यह गैंगवार निश्चित तौर पर क़ानून व्यवस्था के मुँह पर करारा तमाचा है। हालांकि इस तरह की घटनाएं शहर में अब आम से बातें होने लगी है और पुलिस मानो बस मूक दर्शक बनी यह सब देखती रहती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews