डबरा: पिछोर में गल्ला व्यापारी से लूटपाट, लुटेरे अब भी फरार, जानें पूरा मामला

डबरा: पिछोर में गल्ला व्यापारी से लूटपाट, लुटेरे अब भी फरार, जानें पूरा मामला

डबरा, अरुण रजक। डबरा तहसील के थाना क्षेत्र पिछोर (Dabra) में 22 अक्टूबर को लूटपाट की वारदात सामने आई है। गल्ला व्यापारी से 1.35 लाख रुपए पिछोर रोड पर भर्रोली पुलिया के पास एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने डबरा के गल्ला व्यापारी से कट्टा अडाकर एक बैग लूट लिया। व्यापारी के मुताबिक बैग में एक लाख पैंतीस हज़ार रुपए व अन्य खुले रुपए थे। व्यापारी ने पिछोर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना शनिवार की दोपहर की है। मामला पिछोर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े…सूदखोरों से परेशान व्यक्ति ने किया सुसाइड, शव लेकर देवास SP कार्यालय पहुंचे परिजन

हेमंत गोयल निवासी बल्ला का डेरा डबरा जिसकी जंगीपुर स्थित गल्ले की दुकान है। रोज सुबह डबरा से जंगीपुर बाइक से जाता था। शनिवार को बाइक से निकला। अभी वह भर्रोली पुलिया के पास पहुंचा था कि, पहले से ताक लगाए तीन बदमाश जो की एक बाइक से आए। उसका बैग छीना, जिससे हेमंत ने बाइक रोक ली। कट्टा अढ़ाकर बैग लूट ले गए। हेमंत ने बताया कि बैग में एक लाख पैंतीस हज़ार रुपए बंधे रखे थे और अन्य खुले रुपए थे जिनकी गिनती नहीं है। उसके मुताबिक एक लाख चालीस हज़ार रुपए गए है। पिछोर थाने पहुंचकर लूट की वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि लुटेरे गिजौर्रा की तरफ़ भागे है पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े…विश्व का इकलौता मंदिर जहां हाथी पर विराजित हैं मां लक्ष्मी, दिवाली पर होता है विशेष अनुष्ठान

इतना ही नहीं आज सुबह पिछोर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला भी सामने आया था जिसमें महिला का शव फाँसी के फंदे पर लटका मिला था। मामले में महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए थे और पुलिस पर कोई मदद ना करने के आरोप भी लगाए थे। उनका कहना था कि इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और ना ही मौके पर पहुंची है। पुलिस केवल आश्वासन दे रही।

सुबह के मामले को और अब यह लूटपाट के मामले को देख कर साफतौर पर कहा जा सकता है कि क्षेत्र में बदमाशों और अपराधियों के अंदर से पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। इलाके में हत्या की वारदात पर पुलिस की चुप्पी उनकी नाकामयाबी को दिखा रही है, साथ ही दिनदिहाड़े लूटपाट भी पुलिस की लापरवाही है, यह कहना गलत नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews