
Dabra News : प्रतिवर्ष रामनवमी का त्यौहार शहर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन नवयुवकों के द्वारा शहर मे भगवान राम की शोभायात्रा निकालकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर स्वयंवर लॉज पर समापन हुआ।
श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया स्वागत
भगवान श्री राम की इस चल समारोह यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तथा पुरुषों ने हिस्सा लिया जिसमें कई हिंदू संगठनों ने भी हिस्सा लिया और लोगों ने भक्ति में झूमते हुए जय श्रीराम के नारे नारे लगाते हुए धर्म ध्वजा लहराए तथा शहर में जगह-जगह भक्तों द्वारा प्रसादी वितरण भी किया गया। भगवान श्री राम की इस भक्ति में यात्रा में मध्यप्रदेश गृहमंत्री के भतीजे विवेक मिश्रा भी अपने कार्यकर्ताओं सहित शामिल रहे।

[dgv_vimeo_video id=”813245297″]
बजरंग दल के जिला सह संयोजक विक्रम पाल ने सभी शहर वासियों को हिंदुत्व के बारे में जागृत करते हुए कहा कि यह चल समारोह भगवान श्री राम को समर्पित है तथा पूरे भारत में भगवान श्री राम की चरण वंदना कर यह जुलूस निकाला गया है तथा आज पूरे भारत में लोगों को इस जुलूस के माध्यम से भगवा रंग का संदेश देना चाहते हैं पूरा भारत भगवा रंग में रंगना चाहते हैं इस जुलूस के माध्यम से सभी को हिंदुत्व का संदेश पहुंचाना हमारा मकसद है इसमें हिंदू जागरण मंच के बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद हिंदू वाहिनी सेना आदि सभी हिंदू संगठन सम्मिलित हैं। राम नवमी उत्सव के पावन अवसर पर शहर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भगवान सिया राम की सुशोभित झांकियों के साथ विशाल भव्य चल समारोह शहर में निकाला गया।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”813245587″]
