Dabra News : लोक सेवा केंद्रों में चल रही है मनमानी, आवेदकों को समय पर नहीं मिल रहीं सुविधाएं

Dabra News : लोक सेवा केंद्रों में चल रही है मनमानी, आवेदकों को समय पर नहीं मिल रहीं सुविधाएं

Dabra News : ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित लोक सेवा केंद्रों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यहाँ केंद्र पर कोई सुनिश्चित स्टाफ मौजूद नहीं रहता जिसके कारण पब्लिक को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यह है मामला

आपको बता दें कि डबरा के लोक सेवा केंद्र में कुछ लोग मनमानी तरीके से आकर सिस्टम पर कार्य करते हैं इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति अपने कार्य के लिए लोक सेवा केंद्र पहुंचता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है जब इस बात की जानकारी लेने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता लोक सेवा केंद्र पहुंचे तब लोक सेवा केंद्र में सिस्टम पर काम कर रहे एक व्यक्ति के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया साथ ही उनके साथ हाथापाई की गई।

[dgv_vimeo_video id=”805214676″]

जब वहां मौजूद स्टाफ में से गजाधर सिंह किरार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोक सेवा केंद्र कार्य करने वाले स्टाफ की आवश्यकता है और यहां आए दिन नए-नए लोग आते हैं वह व्यक्ति सिर्फ एक-दो दिन के लिए आया है वह स्टाफ में नहीं है इस चीज की शिकायत लोक सेवा केंद्र के संचालक से भी फोन कॉल पर की गई आखिरकार गौर करने वाली बात यह है कि अगर इस तरह से दफ्तरों में भी लोग अपनी मनमानी करते रहेंगे तो आम जनता का क्या होगा।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”805215644″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews