महाशिवरात्रि पर्व सजधज कर तैयार बल खंडेश्वर महादेव मंदिर

महाशिवरात्रि पर्व सजधज कर तैयार बल खंडेश्वर महादेव मंदिर

Dabra News : शिवरात्रि के पावन अवसर पर डबरा के बल खंडेश्वर महादेव मंदिर और क्षेत्र के सभी मंदिरों पर भगवान भोलेनाथ की साज-सज्जा सहित शिवालयों में शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं तहसील के सुप्रसिद्ध प्राचीन महादेव मंदिर बलखंडेश्वर पर आने वाले शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ के के मंदिर में साजो, सज्जा सहित अन्य तैयारियां शुरू हो गई है शिव भक्तों द्वारा बल खंडेश्वर महादेव पर 18 फरवरी शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सुबह से ही ब्रह्म मुहूर्त में कांवर चढ़ाने का आयोजन किया गया है।

रात भर किया जाएगा भजन कीर्तन

वहां मौजूद भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा सुबह से और रात भर तक भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा साथ ही भक्तों को भगवान भोलेनाथ पर जल अभिषेक करने और भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”799925050″]

शहर में सभी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को सजाकर शिवरात्रि के त्यौहार की तैयारी जोरों से शुरू हो गई अभी से भक्तों का जमावड़ा मंदिरों में देखने को मिलने लगा है बल खंडेश्वर पर मौजूद भक्तों ने बताया कि मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे वहीं मंदिर परिसर और उसके आसपास साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”799925321″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews