भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम कार्यालय में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम कार्यालय में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

डबरा, अरुण रजक। किसानों की सरकार से लड़ाई मानो थमने का नाम नहीं ले रही। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के बैनर तले किसानों ने आज डबरा (dabra) के एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। जिसमें उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़े…हरदा : एक साथ उठी पूरे परिवार की अर्थियाँ, पति-पत्नी और दो बेटियों की अंतिम यात्रा देख फूट-फूट कर रोए लोग

बता दें कि किसानों ने अपनी मांग बताते हुए कहा कि पिछले साल जो लखीमपुर हादसे में अजय मिश्रा टहनी बीजेपी नेता व उनके बेटे ने अपनी कार से कुचलकर शहीद चार किसानों व एक पत्रकार की मौत हो गई थी उनके परिवारों को अभी तक कोई न्याय नहीं मिला उनके परिवार वाले अभी तक न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जबकि मुख्य साजिशकर्ता के दोषियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त उन्हें जेल भेजा जाए।

यह भी पढ़े…NEET UG Couselling: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, इस दिन से शुरू होगी काउन्सलिंग प्रक्रिया, जानें यहाँ

साथ ही किसानों ने आगे मांग की मृतकों के परिजनों को नौकरी दी जाए और जो किसान पिछले 3 साल से जेल में बंद है उनके साथ न्याय कर उन्हें रिहा किया जाए। किसानों ने कहा कि हमारे द्वारा प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी उनका ज्ञापन लेने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी वहां मौजूद नहीं है इस बीच अगर कोई प्रशासनिक अधिकारी उनका ज्ञापन लेने एसडीएम कार्यालय पर नहीं पहुंचा तो वह वहां बैठकर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”756361433″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews