Dabra News : कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहे पर दिया धरना प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Dabra News : कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहे पर दिया धरना प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Dabra News : कुछ दिनों से डबरा नगर पालिका में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों में खींचतान चल रही है जिसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर अग्रसेन चौराहे पर 2 घंटे का विशाल धरना प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम डबरा को सौंपा। जिसमें नगर की लगभग 15 समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वहीं एक दिन पहले नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कई पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संपूर्ण वार्डों में विकास कार्य किए जाने का प्रमाण सहित दावा किया हैं ऐसे में क्या सच्चाई है यह तो बाद में ही पता चलेगा।

यह है मामला

कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि डबरा नगर पालिका में बीजेपी की अध्यक्ष और प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के बाद भी नगर विकास कार्यों में पिछड़ चुका है। नगर पालिका में कांग्रेस के पार्षदों के द्वारा विकास कार्यों के लिए मांग करने के बाद भी नगर पालिका की तरफ से उनके वार्डों में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए गए। आगे कहा कि अगर नगर पालिका अपने कार्यों को सही ढंग से कर रही होती तो आज यह धरना प्रदर्शन करने की नौबत नहीं आती लेकिन आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी और जनता के सारे कार्य कांग्रेस के द्वारा पूरे किए जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”853722955″]

[dgv_vimeo_video id=”853722792″]

नगर पालिका पार्षद महाराज सिंह राजौरिया ने बताया कि डबरा नगरपालिका द्वारा सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है और सिर्फ कागजों में ही विकास कार्य दर्शाए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा कुछ वार्डों में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं तो कुछ में सफाई व्यवस्था नहीं है और शहर की सड़क जगह-जगह खुद ही पड़ी है उनका कहना था कि आप स्वयं जाकर बाजार में देख सकते हैं कि विकास कहां हुआ है और कितना हुआ है। साथ ही इस मामले में नगर पालिका की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही इसका विरोध करते हुए जनता के हित में वार्डों का विकास कार्य नगर पालिका से करवाने के लिए यह विशाल धरना प्रदर्शन किया गया है। इस विशाल धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे, ग्रामीण जिला अध्यक्ष गुंजा जाटव, जिला सह प्रभारी पंजाब सिंह यादव, सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”853732092″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews