
Dabra News : डबरा के पिछोर थाने के अंतर्गत एक बार फिर अवैध रेत के परिवहन ने परिवार की खुशियों को छीन लिया। मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रही महिला को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी जिसके बाद टायर के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत इतनी भयानक थी कि महिला का आधा धड़ पूरी तरह से कुचल गया।
क्या है पूरा मामला
इस घटना के बाद परिजनों ने चक्का जाम किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि उनके क्षेत्र में लगातार अवैध रेत का कारोबार जारी है, और रेत ले जा रहे ट्रैक्टर और डंपर के सामने आने वाले इंसान व जानवर को ना ही देखते हैं।
परिजनों ने बताया कि ना तो पुलिस ने मामले में अच्छे से कार्रवाई की बल्कि पैसे लेकर वैसे ही चले गए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा इन रेत के ट्रैक्टरों और डंपरों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। परिजनों ने शासन से न्याय की मांग की है।
[dgv_vimeo_video id=”938733178″]
इस घटना को लेकर डबरा विधायक सुरेश राज भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि डबरा और आसपास के क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार चालू है। इतना ही नहीं इसमें प्रशासन की भी मिली भगत होने की उन्होंने बात कही। उन्होंने कहा कि वह कई बार इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठा चुके हैं लेकिन इस पर कभी कोई कार्यवाही नहीं होती है।
[dgv_vimeo_video id=”938733504″]
[dgv_vimeo_video id=”938734527″]
हालांकि डबरा एसडीएम लगातार अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए कार्रवाई करते रहते हैं। कभी घाट पर जाकर पनडुब्बियों को नष्ट करना, तो कभी अवैध रेत का परिवहन कर रही गाड़ियों को पकड़ना। लेकिन आज की घटना के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि एसडीएम द्वारा की जा रही कार्रवाई रेत के अवैध कारोबार को रोकने के लिए काफी नहीं है। देखने लायक बात यह भी होगी कि इस भयावह घटना के बाद अब नगर और पुलिस प्रशासन किस तरह कार्रवाई शुरू करता है और अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से हो रही राजस्व हानि और जनहानि पर रोक लगा पता है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”938734221″]
