Dabra News : थाने के ठीक सामने बेखौफ चोरों ने चटकाए दो एटीएम के ताले, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Dabra News : थाने के ठीक सामने बेखौफ चोरों ने चटकाए दो एटीएम के ताले, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Dabra News : डबरा शहर में में चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए कि वह बीती रात थाने के सामने बने एचडीएफसी बैंक और इंडियन बैंक के एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन गनीमत रही की एटीएम मजबूत होने के कारण चोर अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके और उसे अधूरा छोड़कर भाग निकले जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।

अब सवाल यह खड़ा होता है कि थाने के सामने एटीएम है उसके बावजूद भी चोरों ने इस एटीएम पर चोरी करने की कोशिश की, आखिरकार पुलिस प्रशासन उस वक्त क्या कर रहा था। जब चोर रात में लगभग 1:30 बजे एटीएम पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे और सवाल यह भी खड़ा होता है कि बैंक द्वारा रात में एटीएम पर गार्ड भी रहता है पर कल वहां मौजूद नहीं था। जिसका पूरा फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की आखिरकार इसमें पुलिस प्रशासन और बैंक प्रशासन दोनों ही लापरवाह नजर आ रहे हैं।

पुलिस कर रही जाँच पड़ताल

वही इस पूरे मामले को लेकर एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सुनील ओझा ने बताया कि मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे एटीएम के अंदर एक नकाब बंधे व्यक्ति हथौड़ी और अन्य औजारों के साथ चोरी की नियत से दाखिल हुआ जिसने एटीएम का एक गेट तोड़ा और दूसरे गेट को तोड़ने का प्रयास भी किया। क्योंकि गेट के अंदर मजबूती होने के कारण व्यक्ति सफल नहीं हो सका और वहां से भाग निकला। जिसका सीसीटीवी कैमरे में वीडियो भी रिकॉर्ड हो गई है। इसके बाद तत्काल रात में ही उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की।

[dgv_vimeo_video id=”866372709″]

[dgv_vimeo_video id=”866373385″]

चोर जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में 

इस पूरे मामले को लेकर डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि थाने के सामने लगे एचडीएफसी एटीएम और एक अन्य बैंक के एटीएम पर चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन वह गस्त के दौरान सायरन सुनने के बाद मौके से भाग निकले और वारदात होने से बच गई। जिसकी सूचना उन्हें बैंक प्रबंधक के द्वारा मिली उसके बाद तत्काल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की और सीसीटीवी फुटेज देखें और सभी तथ्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है जल्दी चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”866369153″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews