
Dabra Crime News : ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। और लुटेरों में भितरवार पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है शनिवार (4 फरवरी) को करहिया ग्राम में लुटेरों ने फिर एक लूट की वारदात को अंजाम दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह है मामला
बताया जा रहा है कि करैया ग्राम रोड पर अपने खेतों में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति के साथ लगभग रात के 2 बजे 4 लुटेरों के द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। साथ ही बुजुर्ग दंपत्ति का कहना हैं कि उनके साथ लुटेरों ने मारपीट भी की है और बुजुर्ग महिला के कान के वाले भी पिस्तौल की नोक पर उतार लिए गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया तो वह उन्हें वहां रहने नहीं देंगे और जान से मार देंगे।
लूट की वारदातों का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक और ऐसी ही लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसमें एक मंदिर के पुजारी के साथ कुछ लुटेरों ने लूट कर उसके साथ मारपीट की थी। आखिरकार लुटेरों के हौसले इतने बुलंद क्यों होते जा रहे हैं क्या पुलिस इन वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम है या फिर लुटेरे पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”795986088″]
